आजमगढ़: बालिका से छेडखानी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सरायमीर
बालिका से छेडखानी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 13.04.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि दिनांक 12.04.2024 की सुबह अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र पतरू राम सा0 कोलपुर कुसहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ वादिनी की लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था वादिनी की लडकी के चिल्लाने पर बड़ी लड़की पहुची तो अभियुक्त द्वारा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 178/24 धारा 354क/504/506 भादवि0 व 9 एम/10 पास्को एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 14-04-2024 को उ0नि0 योगेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र पतरू राम सा0 कोलपुर कुसहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को फरीदुनपुर मोड़ से समय करीब 10:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 178/24 धारा 354क/504/506 भादवि व 9एम/10 पास्को एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- चन्द्रेश पुत्र स्व0 पतरू राम सा0 कोलपुर कुशहा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 योगेन्द्र कुमार, का0 विभय नरायण दूबे, का0 रजनीश पटेल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।