*TV 20 NEWS || AZAMGARH :सरायमीर में झूठे आरोप से परेशान शाहिद ने आयुक्त से लगाई गुहार*

 

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत असाढा गांव निवासी शाहिद पुत्र शोयब ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के निजी रुप से प्रार्थी के ऊपर पैसे लेने का आरोप लगाकर थाने में बार-बार शिकायती पत्र दिया जा रहा है जिससे प्रार्थी परेशान होकर आजिज हो चुका है और आज तक विपक्षी से हम प्रार्थी के द्वारा कोई पैसे किसी प्रकार से आरोप लगाने वाले व्यक्ति से नहीं लिए हैं लेकिन इस मामले में गांव के ही दो लोगों जो कि सरायमीर थाने से बिचौलियों का काम करते हैं वह लोग गवाह बनकर हम प्रार्थी को आरोपी बना रहे हैं जो की गोकशी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है इस मामले में शाहिद ने बताया कि इस तरीके से गांव के और लोगों के ऊपर आरोप लगाकर यही कार्य किया जा रहा है जिससे काफी ग्रामीण परेशान है आए दिन किसी ने किसी ऊपर इस तरह से थाने पर पैसे को लेनदेन का विवाद अनायास थाने पर ले जाकर परेशान कर रहे हैं जिससे परेशान होकर प्रार्थी ने मंडल आयुक्त आजमगढ़ को शिकायती पत्र सौंपा है शाहिद ने बताया कि मंडल आयुक्त ने कार्यवाही का भरोसा दिया है