थाना- रानी की सराय
जिला बदर अपराधी अवैध तमन्चा करातूस के साथ गिरफ्तार
दिनांक 14.04.2024 को थानाध्यक्ष रानी की सराय प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा आवक मोड कोटिला से जिला बदर अपराधी अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र एहसान निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब 06.35 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 देशी तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
➡ गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला को श्रीमान अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू – राजस्व) आजमगढ द्वारा दिनाँक 23.02.2024 से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- अब्दुल्ला पुत्र एहसान निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष।
बरामदगी – 01 तमंचा .315 बोर , 01 जिन्दा कारतूस .315बोर
आपराधिक इतिहास-
क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना जनपद
01 70/2020 3/5/8 गोवध अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
02 96/2020 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
03 95/2024 10गुण्डा गर्दी अधि0 रानी की सराय आजमगढ़
04 96/2024 3/25 आर्म्स एक्ट रानी की सराय आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र, व0उ0नि0 गोपाल जी, का0 प्रमोद कुमार यादव, का0 अखिलेश कुमार मिश्र, का0 संदीप कुमार, म0आ0 अनिता मिश्रा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ।






