आजमगढ़ : गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सिधारी
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 27.07.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी को वेश्यावृत्ति के प्रयोजन से बेचना/खरीदना तथा उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर वादिनी को मारना-पीटना, गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 285/2023 धारा 323/504/506/372/373/376/377 भादवि0 व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट बनाम 1.शम्भू राजभर पुत्र शंकर राजभर, 2. शुभम राजभर पुत्र शंकर राजभर, 3. शंकर राजभर पुत्र अज्ञात समस्त निवासी राधोपट्टी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ 4. सुनील शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा 5. सोनू शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा समस्त निवासी औलान्त पोस्ट बड़ौली जिला रेवाड़ी हरियाणा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
➡ दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि उपरोक्त समस्त अभियुक्त गैंग बनाकर अपने तथा अपनें गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ अर्जित करने हेतु इस प्रकार का अपराध कारित किया जा रहा है। जिससे उक्त गिरोह के कृत्यों से लोक व्यवस्था छिन्न-भिन्न व जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया तथा आमजनमास जनता के मन में भय व्याप्त है।
➡ उपरोक्त गैंग के कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिधारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ महोदय द्वारा दिनांक 16.04.2024 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया।
➡ जिसके क्रम में दिनांक 19.04.2024 को प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेन्द्र बहादुर सिंह की तहरीर पर उपरोक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/24 धारा 2 ( ख ) 1/3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर विवेचना विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 23.04.2024 को प्र0नि0 योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शंकर राजभर पुत्र यदुनन्दन राजभर सा0 राघोपट्टी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 62 वर्ष को शाहगढ़ बाजार से समय करीब 10.40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 285/2023 धारा 323/504/506/372/373/376/377 भादवि व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 132/24 धारा 2 ( ख ) 1/3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- शंकर राजभर पुत्र यदुनन्दन राजभर सा0 राघोपट्टी थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 62 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- प्र0नि0 योगेन्द्र बहादुर सिंह, हे0कां0 जयराम तिवारी, का0 शैलेन्द्र कुमार का0 बृजमोहन, कां0 दीवानचन्द, म0का0 साधना त्रिपाठी थाना सिधारी आजमगढ़।