थाना गम्भीरपुर
मारपीट करने वाले 02 अभियुक्त अवैध-तमन्चा कारतूस के साथ गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 26.04.2024 को वादी मुकदमा जलालुद्दीन पुत्र फकीर मुहम्मद शाह निवासी रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों 1.सद्दाम पुत्र नजीर उम्र करीब 25 वर्ष, 2. सलमान उर्फ सोनू पुत्र कब्बर समस्त निवासी ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ द्वारा वादी व उनके परिजनो को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 147/2024 धारा 323/504/506/336/308/34 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 28.04.2024 को उ0नि0 राकेश चन्द त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. सद्दाम पुत्र नजीर उम्र करीब 25 वर्ष 2. सलमान उर्फ सोनू पुत्र कब्बर समस्त निवासी ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष को ग्राम बरवां मोड से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 01 तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 150/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सद्दाम पुत्र नजीर ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष।
2. सलमान उर्फ सोनू पुत्र कब्बर निवासीगण ग्राम रसूलपुर बाजबहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 19 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 150/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- (सद्दाम)
1.मु0अ0सं0- 150/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2.मु0अ0सं0-147/24 धारा 323,504,506,336,308,34 भा0द0वि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
3.मु.अ.स.- 30/22 धारा 323,504,506 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- (सलमान उर्फ सोनू)
1.मु0अ0सं0 150/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2.मु0अ0सं0-147/24 धारा 323,504,506,336,308,34 भा0द0वि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी- 01 तंमचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 राकेश चन्द त्रिपाठी, हे.का. निहाल सिंह, का0 अमित यादव, का0 सुरेश यादव, का0 नितेश यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़।






