भदोही :नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक,भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद भदोही
दिनांक-29.04.2024
~नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक,भदोही द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
~पूर्ण लगन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कार्यों के निर्वहन हेतु किया गया प्रोत्साहित
~महिला एवं बाल सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से उच्चाधिकारीगण द्वारा महिला कर्मियों को सम्मानित करने हेतु किया गया है नामित
~महिला हेल्प डेस्क पर महिला सम्बंधित शिकायतों की प्रभावी सुनवाई करते हुए किया गया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
~पति-पत्नी के बीच हुए विवादों का आपसी सामंजस्य से निस्तारण कराकर बिछड़े दंपतियों को पुन: एक साथ रहने हेतु किया गया राजी
~थाना औराई अंतर्गत नाबालिग अपहृता को महाराष्ट्र, मुंबई से सकुशल बरामद करने में महिला कर्मी द्वारा दिया गया महत्वपूर्ण योगदान

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के क्षेत्र में जनपद स्तर पर उल्लेखनीय/सराहनीय कार्य करने वाली दो महिला पुलिसकर्मियों को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय द्वारा सम्मानित किए जाने हेतु प्रशस्ति पत्र व प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया है। आज दिनांक 29.04.2024 को डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से प्राप्त महिला सम्बंधित शिकायतों की प्रभावी सुनवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व नाबालिग अपहृता को महाराष्ट्र, मुंबई से सकुशल बरामद करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला आरक्षी ममता चौहान-महिला थाना व महिला आरक्षी रीना सरोज-थाना औराई हेल्पडेस्क को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए पूर्ण लगन व मेहनत के साथ अपने कार्यों के निर्वहन हेतु प्रोत्साहित किया गया।