आजमगढ़: जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम रहा है, उन बूथों पर चौपाल लगाकर, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक

प्रेस नोट
आजमगढ़ 30 अप्रैल– लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत से कम रहा है, उन बूथों पर चौपाल लगाकर, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज श्री यमुना स्मारक इण्टर कालेज मौली मनिहा, सिंहपुर के छात्रों द्वारा उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय महराजगंज में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। प्रा0वि0 महलहुरवा, महराजगंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को 25 मई 2024 को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सरदहा गोपालपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। प्राथमिक विद्यालय बनकटिया में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, इसके माध्यम से लोगों को मतदान दिनांक 25 मई के दिन मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमुख चौराहों, कस्बों में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को 25 मई के दिन शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-30.04.2024——–