आजमगढ़: दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना निजामाबाद
दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 28.04.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 27.04.24 की शाम को अभियुक्त गौरव यादव उर्फ छोटु यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ वादिनी/पीड़िता के घर में अचानक घुसकर उसको जबरदस्ती पकड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर घरवाले आ गये और अभियुक्त वहाँ से भाग गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 184/24 धारा 452,376,511 IPC बनाम गौरव यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजगमढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण– आज दिनांक 30.04.2024 को उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गौरव यादव उर्फ छोटु यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को बडागाँव नहर पुलिया से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 184.24 धारा 452,376,511 IPC थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- गौरव यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी बघौरा इनामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजगमढ़ उम्र 27 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, हे0का0 लच्छिराम थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़।