आजमगढ़ : लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पिछले चुनावों में 50 प्रतिशत से कम वाले बूथों पर चौपाल लगाकर, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है
प्रेस नोट
आजमगढ़ 01 मई– लोक सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पिछले चुनावों में 50 प्रतिशत से कम वाले बूथों पर चौपाल लगाकर, मतदाता जागरूकता रैली आदि कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में 68 लालगंज लोक सभा/343 अतरौलिया विधान सभा के बूथ संख्या 73 कम्पोजिट विद्यालय अतरैठ में विधानसभा/लोक सभा में सबसे कम मतदान के दृष्टिगत चौपाल लगाकर मतदान दिनांक 25 मई 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं प्रमुख चौराहों, कस्बों में मतदाता जागरूकता रैली एवं चुनावी चौपाल का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को 25 मई के दिन शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।






