*TV 20 NEWS || AZAMGARH:माता शबरी ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन*

प्रेस विज्ञप्ति

माता शबरी ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन

आजमगढ़। ग्राम पंचायत तियरा, विकास खंड तरवा, जनपद आजमगढ़ की बनवासी बस्ती में माता शबरी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में कुल 112 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर (रक्तचाप), शुगर (मधुमेह) की जांच तथा बच्चों का वजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच के दौरान चार अति कुपोषित बच्चों की पहचान की गई, जिन्हें आवश्यक उपचार एवं पोषण सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. पुष्पा ने उपस्थित ग्रामीणों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता, साफ-सफाई, संतुलित आहार, संक्रामक रोगों की रोकथाम तथा किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद MO डॉक्टर शैलेंद्र कुमार जी के द्वारा बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लेकर के चर्चा किये तथा चिन्हित कुपोषित बच्चों को रेफरल सुविधा हेतु एन0आर0सी0 आजमगढ़ रेफर करने हेतु अभिभावक को सक्रिय रूप से उपचार करने हेतु जानकारी दिए और आंगनवाड़ी को सुझाव दिया कि इस बच्चे को NRC तक ले जाने की जिम्मेदारी निभाएं इसके बाद माता शबरी ट्रस्ट के सचिव गरीब आजाद जी ने बच्चों के साफ सफाई तथा आंगनबाड़ी की सेवाओं को लेकर के चर्चा किया साथी बच्चों के टीकाकरण किशोरियों के स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण को लेकर के विस्तार से जानकारी दिया। और साथ है सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चिन्हित दो बनवासी परिवार का आयुष्मान कार्ड हेतु को से आवेदन करने पर पहल करते हुए बताया कि संस्था भविष्य में भी बनवासी एवं वंचित समुदायों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी, ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं और आवश्यक जानकारी पहुंच सके।इस कार्यक्रम में सुरेश बनवासी, आशा देवी, रीनादेवी, आनंद सिंह, नर्मदा भारती,तथा समस्त स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही।