Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल आज भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। HMD Global ने पिछले दिनों ही अपने अप​कमिंग प्रोडक्ट को लेकर खुलासा किया था और जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में 4 जून यानि आज Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल को लॉन्च करेगी। यह स्मार्ट टीवी भारतीय मार्केट में एक्सक्लूसिव Flipkart पर उपलब्ध होगा और Flipkart पर इसका पेज भी लाइव किया जा चुका है। जहां इस टीवी के कई फीचर्स की जानकारी भी शामिल है। वैसे बता दें कि Flipkart पर Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल को लेकर इसी साल मार्च में एक टीजर जारी किया गया था लेकिन लॉकडाउन के चलते इसके लॉन्च को टाल दिया गया। वहीं आज यह टीवी आधिकारिक तौर पर बाजार में दस्तक देगा।

Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल की संभावित कीमत

Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल की कीमत लेकर वैसे कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है और इसकी सही कीमत जानने के लिए यूजर्स को लॉन्च का इंतजार करना होगा। लेकिन सामने आई लीक्स के अनुसार कंपनी इस टीवी को भारत में 30,000 रुपये से 35,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक्स की मानें तो यह काफी हद तक कंपनी के 55 इंच मॉडल के समान ही होगा। इसे एंड्राइड 9.0 ओएस पर पेश किया जाएगा और यह अल्ट्रा स्लिम बेजेल्स के साथ आएगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वाइड कलर gamut के साथ 4K UHD डिस्प्ले दिया जाएगा और यूजर्स को बिल्ट इन क्रोमकास्ट की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसे quad-core प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा और 2.25GB रैम दी जाएगी। Nokia Smart TV 43 मॉडल में यूजर्स को डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस ट्रूसराउंड के साथ दो 12W स्पीकर्स ऑबोर्ड मिलेंगे।