आजमगढ़ : अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।

थाना – तरवाः अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में ।
पूर्व की घटना–
अवगत कराना है कि दिनांक-26.08.2024 को वादिनी मुकदमा थाना तरवाँ जिला आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 24.08.2024 को विपक्षी एक बाल अपचारी द्वारा वादिनी मुकदमा की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2024 धारा 137(2),87,352,351(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 रामप्रसाद यादव द्वारा सम्पादित किया जा रहा है बाद दौराने विवेचना से बरामद अपहृता, बयान पीड़िता अन्तर्गत धारा 180बीएनएसएस के अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2) बीएनएस की वृद्धि तथा अभियुक्त विशेक राजभर उर्फ सिन्टू राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 03.09.2024 को उ0नि0 रामप्रसाद यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्तो से सम्बन्धित अभियुक्त विशेक उर्फ सिन्टू राजभर पुत्र सुरेश राजभर निवासी बहलोलपुर थाना तरवा जनपद आजमगढ़ को खरिहानी बाजार बस स्टेन्ड के पास समय करीब 9.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।