बलिया ” थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा कैंची से मार कर घायल करने वाले 02 नफर बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा व 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद कैंची बरामद

प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक- 03.11.2024

थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा कैंची से मार कर घायल करने वाले 02 नफर बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा व 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त 01 अदद कैंची बरामद ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा महोदय के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार महोदय के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस को मिली सफलता ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.11.2024 को थाना मनियर पर वादी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के साथ शिकायत दर्ज करायी गयी बडांगाव चट्टी पर न्यू नेशनल हेयर कटिंग शैलून की दुकान पर बाल काटने के लिये कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर मेरे नाती को 1. आबिद अहमद पुत्र राशिद 2. शरफराज पुत्र आलीम 3. आसीफ पुत्र मुन्नवर निवासी ग्राम चोरकैण्ड थाना बांसडीह बलिया व 02 नफर बाल अपचारियों ने एक राय होकर योजनावद्ध तरिके से मारने पीटने लगे औऱ ललकारते हुए मेरे नाती पर कैंची से मार कर घायल कर दिया, के सम्बन्धमें थाना मनियर पर मु0अ0सं0 262/2024 धारा 190,191(2),191(3),109(1),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2024 को मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 मु0 ईस्माइल शेख मय हमराह हे0का0 अभिषेक सिह का0 भानू प्रताप का0 अक्षय शुक्ला मय जीप सरकारी वाहन स0- UP60G0230 चालक हे0का0 सत्येन्द्र कुमार के थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र रोकथाम व तलाश वांछित अभियुक्त के क्षेत्र में मामूर थे कि मु0अ0सं0 262/2024 धारा 190,191(2),191(3),109(1),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण के तलाश में सूर्यपुरा चट्टी पर मौजूद होकर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर बाल अपचारियों को महलीपुर मोड़ के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया व पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारियों की पूछताछ से अन्य 03 नफर अभियुक्तगण 1. आबिद अहमद पुत्र राशिद 2. सरफराज पुत्र आलीम 3. आसीफ पुत्र मुनव्वर निवासीगण चोरकैण्ड थाना बांसडीह जनपद बलिया को बस स्टैण्ड मनियर से समय करीब 12.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । पुलिस अभिरक्षा मे लिए गए 02 बाल अपचारियों एवं 03 नफर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रह है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 262/2024 धारा 190,191(2),191(3),109(1),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 थाना मनियर जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. आबिद अहमद पुत्र राशिद निवासी चोरकैण्ड थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष
2. शरफराज पुत्र आलीम निवासी चोरकैण्ड थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
3. आसीफ पुत्र मुन्नवर निवासी चोरकैण्ड थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 29 वर्ष
4. 02 नफर बाल नफर अपचारी

बरामदगी-
1. घटना मे प्रयुक्त 01 अदद कैंची

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 श्री मो0 इस्माईल शेख थाना मनियर बलिया
2. हे0का0 अभिषेक कुमार सिह थाना मनियर बलिया
3. का0 भानू प्रताप यादव थाना मनियर बलिया
4. का0 अक्षय कुमार शुक्ला थाना मनियर बलिया