आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता द्वितीय (महाजी) गांव निवासी ट्रक चालक युवक की दुर्घटना में घायल होने के बाद शनिवार को मौत हो गई।

दुर्घटना में घायल युवक की मौत
महराजगंज (आजमगढ़)
स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता द्वितीय (महाजी) गांव निवासी ट्रक चालक युवक की दुर्घटना में घायल होने के बाद शनिवार को मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरज यादव उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राजेंद्र यादव परिवार के भरण पोषण के लिए ट्रक चालक का कार्य करता था 30 अक्टूबर की शाम वह अपने घर आया था । अगले दिन दीपावली के अवसर पर अपने मित्र जितेंद्र यादव के साथ मोटरसाइकिल से अंबेडकर नगर जनपद के घिनहापुर गांव स्थित ब्रह्मचारी जी स्थान पर दीपक जलाने के लिए गया था जहां से वापस लौटते समय महुला-गढ़वाल बांध पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी दिया जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये । आसपास के लोगों ने देखा तो उनके मोबाइल से परिजनों को सूचित किया । मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां से जवाब मिलने पर जिला चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सूरज की मौत हो गई तथा जितेंद्र एक निजी चिकित्सालय में जीवन और मौत से जूझ रहा है । मृतक तीन भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर का था तथा अविवाहित था । उसके मौत की जानकारी होते ही परिवार सहित गांव में शोक व्याप्त हो गया । हर कोई उसके मृदुल व्यवहार व चरित्र का कायल नजर आ रहा था ।