दिनांक 13.11.24 को वादिनी मुकदमा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि दिनाँक 10.11.2024 को विपक्षी आकाश पुत्र जर्नादन सा0 छित्तेपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ द्वारा वादिनी मुकदमा की पुक्षी को बहला फुसलाकर कही भगा ले गया है के सम्बन्ध में थाना सरायमीर पर मु0अ0स0- 603/2024 धारा 87,64,115(2),352 बीएनएस बनाम अभियुक्त आकाश उपरोक्त पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक- 13.12.2024 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र जर्नादन सा0 छित्तेपुर थाना सरायमीर आजमगढ़ को छित्तेपुर बाजार से समय करीब 11.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। लड़की को बरामद को उसके परिवार जन को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।