TV20 NEWS || AZAMGARH,थाना-कोतवाली चोरी की घटना कारित करने वाली 03 अभियुक्ता गिरफ्तार

04.थाना-कोतवालीः- चोरी की घटना कारित करने वाली 03 अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का संक्षिप्त विवरणः-
वादिनी वन्दना शर्मा पत्नी मनोज शर्मा निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 12/12/24 को वादिनी अपने पुत्री के साथ अपने मायके पहाड़पुर तिराहे से नरहन खास जाने हेतु टैम्पू बैठी थी तथा बैग में वादिनी द्वारा अपनी पुत्री का एक जोडी कान की बाली सोने का व एक जोड़ी विछिया चांदी का एक पैर का पायल चाँदी का तथा दो नाक की नथिया सोने की रखी थी। वादिनी के साथ टेम्पू में कुछ दो-तीन महीलायें भी बैठी थी जो बीच रास्ते में बनकट के पास उतर गयी जब वादिनी द्वारा अपने घर नरहन खास में शाम को पहुंची तथा बैग को चेक किया तो सारा जेवरात गायब मिला। प्राप्त प्रार्थना प्रत्र के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 662/2024 धारा- 303(2) BNS बनाम 02-03 महिला अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-
आज दिनांक 15.12.2024 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराह द्वारा प्रकाश में आयी 03 अभियुक्ता 1. पालन खरवार पत्नी हरीश खरवार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी टिपरा कालोनी बिहिया थाना बिहिया जिला भोजपुर 2. चंचल खरवार पत्नी चौधरी खरवार उम्र करीब 25 वर्ष निवासी टिपरा कालोनी बिहिया थाना बिहिया जिला भोजपुर 3.अनीषा खरवार पुत्री ज्योति खरवार उम्र करीब 18 वर्ष निवासी टिपरा कालोनी बिहिया थाना बिहिया जिला भोजपुर बजे गायत्री ज्ञान मन्दिर के सामने से को समय करीबस 13.25 गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
बरामदगी का विवरणः-
01. 01 जोड़ी बाली पीली धातु।
02. 01 जोड़ी बिछिया सफेद धातु।
03. 01 पैर का पायल सफेद धातु।
04. 02 अदद नाक की नथिया पीली धातु।
05. 370 रुपये नगद।