TV 20 NEWSll AZAMGARH,मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान

*प्रेस नोट जनपद बलिया*

*दिनांक 18.12.2024*

 

*मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-

 

*थाना बांसडीह की मिशन शक्ति टीम द्वारा यमुना प्रसाद इंटर कालेज व थाना उभांव की मिशन शक्ति टीम द्वारा न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी में छात्राओं को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त ।*

 

सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे महिलाओं/छात्राओं को जागरूकता मिशन शक्ति फेज- 5 के अंतर्गत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर महोदय के निर्देशन में आज दिनांक-18.12.2024 को थाना बांसडीह की मिशन शक्ति टीम की महिला उ0नि0 सोनम राव द्वारा यमुना प्रसाद इंटर कालेज नारायणपुर बांसडीह व थाना उभांव की मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी निकुंबला द्वारा न्यू सेंट्रल पब्लिक अकादमी बेल्थरारोड बलिया में छात्राओं को आत्मसुरक्षा संबंधित प्रशिक्षण देकर जागरुक किया गया । इस प्रशिक्षण में महिला जागरूकता एवं सुरक्षा के संबंध में छात्राओं/महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098/1090/1076/ 181/112/102/ 198/101 व साइबर नं01930 के नम्बर पर काल करने के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों/कालेजों/स्कूलों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं कों सुरक्षा के बारे में गुड टच व बैड टच आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा चलाए गए योजनाएं जैसे राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ, पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार योजना, वृद्धा आश्रम संचालक, मुख्यमंत्री अभ्युदया योजना, कन्या सुमंगल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, नगरीय क्षेत्र में दुकान निर्माण योजना आदि के बारे में जानकारी दिया गया। बालिकाओं को 1930 पर काल करने तथा साइबर फ्रॉड के संबंध में बताया गया कि ओटीपी नहीं शेयर करना है, मोबाइल में आए अनजान लिंक को ओपन नहीं करना है। डिजिटल अरेस्ट के बारे में वीडियो चला कर भी माइक के माध्यम से सुनाया गया अभी बच्चों से सवाल भी किया गया कि अगर किसी भी समस्या का समाधान चाहिए तो पुलिस से समन्यव स्थापित कराते हुए विवाद का निस्तारण कराएं।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस ।*