*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह का पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रमोशन सेरेमनी में लगाए नए रैंक बैज एवं दी शुभकामनाएँ*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 02.07.2026*
*जनपद : आजमगढ़*

*आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण*

*अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह का पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने प्रमोशन सेरेमनी में लगाए नए रैंक बैज एवं दी शुभकामनाएँ।*

आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित गरिमामयी प्रमोशन सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह के *पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नति* होने पर उन्हें नए रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।