आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव में आज सोमवार को दोपहर एक बजे शारदा सहायक खंड 32 कि नहर फरिहा मुहम्मद पुर मार्ग के पास कट गई है और जिसके कारण लगभग दो किलोमीटर तक किसानों कि गेहूं कि फसल जल मग्न हो गई है क्षेत्र के आस पास के गांव उमा के पूरा अम्बरपुर मोहद्दीपुर मुहम्मद पुर आदि गांवों के लगभग सैकड़ों किसानों कि गेहूं कि फसल जो अभी जल्द ही बुआई किये थे वह पूर्ण रूप से डूब गई है और आस पास के किसान अपनी फसल को डूबने से बचाने के लिए खड़ी फसल में परेशान हो कर मेड़बन्दी कर रहे हैं लेकिन नहर विभाग के जे ई से फोन पर बातचीत कर बताया गया कि नहर फरिहा में कटी हुई है लेकिन काफ़ी समय वित गया है लेकिन नहर विभाग का कोई कर्मचारी मौके नहीं पहुंचा है जिसके कारण लगभग दो किलोमीटर तक खेतों में पानी भर गया है जिसके कारण गेहूं कि फसल डूब गई है। और वही जे ई नहर विभाग के अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि नहर कि सफाई हुई है जिसके कारण पानी अधिक आ रहा है ओवरलोड होने के कारण नहर जहां कमजोर है वहा पर कटान हो रहा है और बहुत जल्द बांध दिया जायेगा। इस ज्यादातर किसानों ने इसी सप्ताह में अपने खेतों में गेहूं कि फसल कि बुआई किये थे पानी भर जाने के कारण जोताई बुआई और बीज सब खराब हो जायेगा और जबतक पानी सूखेगा तब तक गेहूं के बोवाई का समय समाप्त हो जाएगा जिससे सैकड़ों एकड़ जमीन पर किसानों कि इस समय फसल बर्बाद हो गई है जिसके कारण किसानों ने शासन से मुआवजे कि मांग किया है।





