*पत्रकार वार्ता
आजमगढ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के *अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी के राष्ट्रीय आह्वान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के *अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व विधायक मंत्री जी के निर्देशानुसार 24 दिसंबर को 10 बजे दिन में होने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में मार्च और महामहिम राष्ट्रपति महोदय जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा इस कार्यक्रम के लिए आजमगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता की गई शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा की भारत के गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के अपमान के विरोध में हम 24 दिसंबर को होने वाले मार्च और ज्ञापन के लिए दलित बस्तियों में जा जाकर लोगों को इस घटना के बारे जागरूक करेंगे और मार्च में भाग लेने के लिए आग्रह करेंगे, इसके लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष/वार्ड अध्यक्ष नगर कमेटियों को निर्देश दिए जा चुके हैं बाबासाहेब पर अपमानजनक टिप्पणी किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं की जा सकती जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान *उपाध्यक्ष रमेश राजभर ने कहा अंबेडकर जी की विरासत की रक्षा के लिए हमारी प्रतिबद्धता के संकल्प को आगे बढ़ाना है जो देश के लिए न्याय और समानता के प्रतीक हैं हम कांग्रेस जन अमित शाह के इस्तीफा की मांग पर अटल है जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे!
प्रेसवार्ता कार्यक्रम में सर्वश्री अजीत राय, शीला भारती, रामगणेश प्रजापति, मुन्नू मौर्य, रियाजुल हसन, शंभू शास्त्री रामप्यारे यादव, प्रेमा चौहान, प्रदीप यादव, पूर्णमासी प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे!
भवदीय
रमेश राजभर पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष आजमगढ़ कांग्रेस





