श्री राकेश यादव के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 87,000 (सत्तासी हजार) रूपये को दिनाँक- 27.12.2024 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया।
संक्षिप्त विवरण-
थाना दोकटी जनपद बलिया के मु0अ0सं0-92/2023 धारा-66(डी) आई.टी. एक्ट के वादी मुकदमा राकेश कुमार यादव पुत्र श्री प्रेम सागर यादव निवासी लच्छू टोला पोस्ट सेमरिया थाना दोकटी जनपद बलिया के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दिनाँक-11.04.2023 को कुल-87000.00/-रूपये (शब्दो में-सतासी हजार रूपये मात्र) धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्थानान्तरण किया गया था ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-27.12.2024 को शिकायतकर्ता श्री राकेश यादव के भारतीय स्टेट बैंक खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-87000.00/- रूपये (शब्दों में-सत्तासी हजार रूपये मात्र) को वापस करा दिया गया है । शिकायतकर्ता श्री राकेश यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना साइबर क्राइम टीम जनपद बलिया-
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री अशोक दत्त त्रिपाठी (अपराध निरीक्षक थाना बैरिया)
3- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- आरक्षी शनि कुमार (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
9- म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया)