*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना-जहानांगंजः- वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना-जहानांगंजः- वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनाँक 19.08.24 को उपनिरीक्षक आदित्य कुमार सिंह मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति रामशब्द राजभर पुत्र शिवदसई प्रसाद राजभर निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 40 वर्ष द्वारा अपने घर पर गांजा की बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आधार पर मौके से अभियुक्त उपरोक्त को प्लास्टिक की थैली में 2 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिससे बरामद गाँजे के बारे में पूँछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे इस माल को एक व्यक्ति रामनयन पुत्र अज्ञात जो अपना घर ग्राम खौरहटिया थाना मेंहनगर बताया था और दूसरे व्यक्ति जिसने अपना नाम पतिराज उर्फ दाढ़ी पुत्र अज्ञात निवासी दरियापुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ बताया था द्वारा अपना माल बेचने के लिये दिया जाता था। मैं आँख से सूर हूँ अतः गांजे को बेचने में मेरी मदद मेरी माँ गुड्डी देवी पत्नी शिवदसई प्रसाद राजभर द्वारा किया जाता है। यह माल जो आप को मिला है वह रामनयन और दाढ़ी दोनों के द्वारा मुझे बेचने के लिए दिया गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 429/24 धारा 8/20 NDPS ACT बनाम
1.रामशब्द राजभर पुत्र शिवदसई प्रसाद राजभर निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2.गुड्डी देवी पत्नी शिवदसई प्रसाद राजभर निवासी दयालापुर गम्भीरबन थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
3. रामनयन पुत्र अज्ञात जो अपना घर ग्राम खौरहटिया थाना मेहनगर थाना जहानागंज
4.पतिराज उर्फ दाढ़ी पुत्र अज्ञात निवासी दरियापुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 04.02.2025 को उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामबचन यादव उर्फ दाड़ी पुत्र पतिराज यादव निवासी दरिया पट्टी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 60 वर्ष को अभियुक्त के घर पर दबिश देकर समय करीब 5.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0स0 429/24 धारा 8/20 NDPS ACT थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 429/24 धारा 8/20 NDPS ACT थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
2.मु0अ0सं0 141/2012 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिरैयाकोट मऊ
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. रामबचन यादव उर्फ दाड़ी पुत्र पतिराज यादव निवासी दरिया पट्टी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 60 वर्ष