*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई, एसएसपी हेमराज मीना ने शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*
प्रेस-विज्ञप्ति
जनसुनवाई
आज दिनांक- 04.02.2025 को पुलिस लाईन स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर द्वारा जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।






