TV 20 NEWSll AZAMGARH, थाना-मुबारकपुरः- चोरी करने वाले 02 बाल अपचारी को चोरी के सामान के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
*04.थाना-मुबारकपुरः- चोरी करने वाले 02 बाल अपचारी को चोरी के सामान के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
➡ दिनांक 18.01.2025 को वादिनी विजयलक्ष्मी पाण्डेय पत्नी उमाकान्त पाण्डेय निवासिनी नसीरूद्दीनपुर सठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी के घर में घुसकर घर में रखे एक कुन्तल चावल व स्टील की टंकी, वर्तन, गले की चैन व कान का झूमका अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2025 धारा 305 भादवि बनाम अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
➡ दिनांक 03.02.2024 को वादी गया प्रसाद जायसवाल पुत्र स्व0 लालबिहारी जायसवाल निवासी ग्राम नूरपुर बुतात थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा अपने कटरा स्थित कबाड़ की दुकान जो प्रिया टेन्ट हाउस के बगल मे हाते के अन्दर है से अज्ञात चोर द्वारा हाते में घुसकर ग्लैन्डर मशीन, छेनी, हथौड़ा, प्लास अल्मुनियम का तार, जहाजी एल्मुनीयम, लोहे की बालने वाली मशीन आदि सामान चोरी कर लिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0स0 52/2025 धारा 305 भादवि पंजीकृत की गयी। जिसकी विवेचना उ0नि0 सौरभ सिंह द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम मेः-
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 03.02.2025 को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे व उ0नि0 सौरभ सिंह मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक ई-रिक्शा से चोरी का सामान बेचने के लिये कस्बा मुबारकपुर से इस्लामपुरा होते हुए आजमगढ जा रहे है इस सूचना पर उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय व उ0नि0 सौरभ सिह मय हमराह द्वारा मौके पर पहुंचकर ई-रिक्शा सहित 02 बाल अपचारी को समय करीब 23.55 पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी का माल 20 किलो एलुमीनीयम का तार, छेनी, हथौड़ी, प्लास, लोहे की बालने वाली मशीन, ग्लैन्डर मशीन व अन्य लोहे की सामान तथा 02 अदद ड्रम स्टील टंकी मय ढक्कन के बरामद किया गया।






