*TV20 NEWS || AZAMGHARH : कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ पर धूमधाम से मनाई गई*
प्रकाशनार्थ
दिनांक 17 फरवरी 2025 जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ पर प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाई गई जिला अध्यक्ष ने बताया था पिछड़े समाज में जन्मे कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म से ही बड़ा संघर्ष मय रहा किसी प्रकार शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर संविधान में निहित अधिकार आम जनता को दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे एक बार उप मुख्यमंत्री दो दो बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला अपने मुख्यमंत्री कार्य कॉल में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की यह इतने लोकप्रिय थे एक भी चुनाव नहीं हारे ऐसे जननायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी जिला कार्यालय पर पुण्यतिथी मनाई गई
रमेश राजभर जी ने कहा कर्पूरी ठाकुर के बताए रास्ते पर चलना ही इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी 24जनवरी 1924 में जन्मे विदेशी शासनकाल में भारत में जातिगत समाज से ग्रसित एक सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक पिछड़े समाज में जन्मे और आजीवन संघर्ष करते रहे
राम गणेश प्रजापति जी ने कहा वह सभी विधानसभा का चुनाव जीतते रहे जयप्रकाश नारायण द्वारा बनाए गए जन आंदोलन में भाग लेने के लिए 1974 में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दिया पिछडे तथा कमजोर वर्ग के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहे उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे आज के नेता वर्तमान सरकार के नेता कुछ भी हो जाए परंतु कुर्सी नहीं छोड़ेंगे संकल्प लिया
कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित रहे
श्याम देव यादव , मंत्र राज यादव, रामप्यारे यादव, हरेंद्र सिंह, मुन्नू मौर्य, आशुतोष रजक, अंकेलु रहमान, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव, शहजादे उर्फ़ मिंटू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।






