*TV20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़: 21 वर्षीय युवक की थाने में आत्महत्या, मजिस्ट्रीयल जांच शुरू*

प्रेस नोट
आजमगढ़ 07 अप्रैल– उप जिला मजिस्ट्रेट/जांच अधिकारी लालगंज ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि दिनांक 30 मार्च 2025 को सनी कुमार (21 वर्ष) पुत्र हरिकान्त निवासी ग्राम उमरी थाना तरवॉ जनपद आजमगढ को थाना तरवॉ जनपद आजमगढ़ पर ले जाया गया था, जो दिनांक 31 मार्च 2025 को थाने के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
तत्क्रम में उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिसके अनुपालन में जांच कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का साक्ष्य/आपत्ति या अपना बयाना दर्ज कराना चाहता है तो वह उप जिला मजिस्ट्रेट/जांच अधिकारी, लालगंज के न्यायालय/कार्यालय में दिनांक 09 अप्रैल 2025 से 23 अप्रैल 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में अपरान्ह 2.00 बजे सायं 5ः00 बजे के बीच अपना बयान/ साक्ष्य/आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-07.04.2025——–