*TV20 NEWS || AZAMGHARH, कौडिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पांचवी कक्षा के छात्र की की बेरहमी से पिटाई*
संवाददाता अरविंद कुमार सिंह बूढनपुर
बूढनपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा शिक्षा क्षेत्र के कौड़िया स्थित प्राथमिक विद्यालय का है जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसको कई जगह गम्भीर चोटें आई हैं। वहीं इस मामले में पीड़ित परिजनों ने थाना कप्तानगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक कौड़िया के रहने वाले पवन चौरसिया के पुत्र पीयूष चौरसिया प्राथमिक विद्यालय कौड़िया में पांचवीं के छात्र हैं। सोमवार को किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापक पद्माकर सिंह ने छात्र पीयूष को बुरी तरह से पीटा। इससे पीयूष को हाथ, पैर, पीठ और पूरे शरीर मे चोट आई है। पीयूष ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने उसे डंडे और मुक्के से बुरी तरह से पीटा है। जैसे ही पीयूष घर पहुंचा उसके माता पिता ने बेटे की ये हालत देखी दहाड़े मारकर रोने लगे। वह लोग तत्काल थाना कप्तानगंज पर पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किये। इस मामले में पीयूष की माता का कहना है कि पहले भी वह अध्यापक कई अन्य बच्चों के साथ इसी तरह मारपीट कर चुका है। आज मेरे पुत्र के साथ मारपीट की है। हम लोगों की मांग है कि अध्यापक पर कड़ी कार्यवाही की जाय ताकि भविष्य में वह इस तरह की घटना को किसी और के साथ न दोहराए। वहीं इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। आपके द्वारा जानकारी दी गई है। सभी अध्यापकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी को भी डंडा नहीं उठाना है। यदि इसके बाद भी प्रधानाध्यापक द्वारा किसी भी छात्र के साथ मारपीट की गई है तो जांच कर पूरे मामले की रिपोर्ट मेरे द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को भेज दी जाएगी।






