*TV 20 NEWSll BHADOHI : जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास

जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास
◆समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा सर्किल के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सम्बन्धित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन
◆जनसुनवाई के दौरान आज समस्त थानों पर प्राप्त कुल-65 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित-60 व पुलिस-05) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बन्धित सभी 05 व राजस्व से सम्बन्धित 05 सहित कुल-10 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण
◆शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश

शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार आयोजित “थाना समाधान व सम्पूर्ण समाधान दिवस” के क्रम में आज दिनांक-12.04.2025 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया।
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर श्री चमन सिंह चावड़ा द्वारा उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर श्री भान सिंह,सुश्री साम्भवी त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) तथा प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज की उपस्थिति में थाना गोपीगंज पर, श्री नरेश कुमार क्षेत्राधिकारी औराई द्वारा थाना औराई पर तथा श्री अशोक मिश्रा क्षेत्राधिकारी भदोही द्वारा थाना सुरियावां पर एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सम्बंधित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए कुछ का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा कुछ प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या दोनों पक्षों के समक्ष ही बना कर उनके हस्ताक्षर कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आज आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-65 (राजस्व विभाग से सम्बंधित 60 व पुलिस-05) प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस विभाग से सम्बंधित सभी 05 व राजस्व विभाग से सम्बन्धित 05 सहित कुल-10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु व्यापक निर्देश दिए गए।