.थाना- मेंहनगरः छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
अवगत कराना है कि दिनांक 22.04.2025 को वादी ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 21/04/25 को समय करीब शाम 7.00 बजे मेरी लड़की उम्र करीब 16 साल अपने छत पर कपड़ा फैलाने गई थी कि फहद अंसारी पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम रहिला थाना मेंहनगर आजमगढ़ द्वारा मेरे छत पर आकर मेरी लड़की का हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा जब मेरी लड़की चिल्लायी तो मेरी बड़ी लड़की छत पर गई तो फहद अंसारी उपरोक्त द्वारा मेरी दोनो लड़की को गाली गलौज देते हुए भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 173/25 धारा 74, 352 बीएनएस व 7/8 पास्को एक्ट बनाम फहद अंसारी पुत्र अज्ञात ग्राम रहिला थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण ….
दिनांक 22.04.25 उ0नि0 अमित कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त फहद अंसारी पुत्र मो0 शकिल ग्राम रहिला थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम रहिला से समय 15.05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।