*TV20 NEWS || AZAMGHARH :स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू,27 अप्रैल को होगी प्रवेश के लिए प्रारंभिक चयन परीक्षा
आजमगढ़ 23 अप्रैल– मण्डलायुक्त श्री विवेक ने बताया है कि उ०प्र० स्पोर्ट्स कालेजेज सोसाइटी, लखनऊ के अन्तर्गत संचालित गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज, गोरखपुर एवं मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स कालेज सैफई, इटावा में सत्र 2025-26 में कुल 275 संभावित रिक्त सीटों को भरे जाने हेतु कक्षा 6, 7, 8 व कक्षा 9 में प्रवेश के लिये आवेदन आनलाइन माध्यम से किया जाना है, जिसका विस्तृत विवरण खेल विभाग से संबंधित खेल साथी पोर्टल (वेबसाइट https://khelsathi.in) पर उपलब्ध है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में उक्त कक्षाओं मे प्रवेश हेतु प्रारम्भिक चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 27 अप्रैल 2025 तक प्रदेश में 08 स्थानों पर किया जा रहा है।






