*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : थाना मुबारकपुरः चोरी की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की माल बिक्री के रूपये बरामद*
थाना मुबारकपुरः चोरी की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की माल बिक्री के रूपये बरामद
पूर्व की घटना–
दिनांक 09.04.2025 को वादी मुकदमा रामाधार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा सूचना दी गयी कि वादी मुकदमा की गाय दिनांक 04.04.2025 को वादी के घर के सामने सहन मे बंधी थी तभी गाँव के ही इन्तखार पुत्र बुद्धू व अजालू पुत्र अफजल निवासीग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा रात्री मे मौका पाकर चोरी कर लिये। इस सूचना पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0स0 150/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 गिरीश कुमार शर्मा द्वारा प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 25.04.2025 को उ0नि0 गिरीश कुमार शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त इन्तजार पुत्र रिजवान उर्फ बुद्धू निवासी ग्राम बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को बम्हौर अण्डरपास के पास से एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया। अभियुक्त इन्तजार उपरोक्त के कब्जे से चोरी की गाय के बिक्री के 1900/- रूपये की बरामदगी की गयी। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 20.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया।






