*TV 20 NEWS || AZAMGARH :जनगणना 2027 के द्वितीय चरण ( जनसंख्या गणना) की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित*
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण ( जनसंख्या गणना) की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
आजमगढ़ 01 सितंबर 2026
जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी रविंद कुमार के निर्देशानुसार जनपद आजमगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण पापुलेशन एन्यूमरेशन की प्रारंभिक तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह द्वारा की गई।
बैठक में जनगणना के आगामी चरण हेतु आवश्यक तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्यों के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अपर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जनगणना देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं के निर्माण एवं नीति निर्धारण (Policy Making) का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। जनगणना का डेटा सूक्ष्म स्तर (Micro Level) तक उपलब्ध होता है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक से संबंधित महत्वपूर्ण सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी निहित होती है। यही आंकड़े भविष्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से आह्वान किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी जनगणना के आगामी चरण की तैयारियों में पूर्ण गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ जुड़ें तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए इसके प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित किया जाना आवश्यक है।
उक्त बैठक में समस्त उप जिला जनगणना अधिकारी/उप जिलाधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी(तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी), जिला सूचना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जनपद स्तर पर गठित जनगणना सेल के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।






