– मेघावी छात्राओं का सम्मान।
एंकर, अम्बेडकरनगर जिले में जी जी आई सी बेवाना मे मेघावी छात्राओं का हुआ सम्मान। राजकीय बालिका इंटर कालेज बेवाना में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में सर्वोच्च अंक प्राप्त मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हाई स्कूल का परीक्षा फल 100% एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 98.6% रहा। हाई स्कूल में 92% अंकों के साथ साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सोनम एवं आकांक्षा ने 88.84% एवं 88.67% अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में विज्ञान वर्ग में शिवानी (82.4%),सोनम (80.2%),एवं सुभद्रा (77.8%) ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कला वर्ग में रोशनी गुप्ता (72.2%),हाजरा खातून (75%) गरिमा(74.4%) ने क्रमशः प्रथम , द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि हरेंद्र प्रताप यादव द्वारा छात्राओं को सम्मानित कर शुभाशीष प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम यादव द्वारा छात्राओं एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं गई एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।






