*TV 20 NEWS || AZAMGARH : मण्डलीय कानून व्यवस्था की मण्डलायुक्त व डीआईजी ने की समीक्षा बैठक,अभियान चलाकर कोचिंग व अस्पतालों के पंजीकरण सहित आगजनी आयामों का करें परीक्षण- मण्डलायुक्त*

मण्डलीय कानून व्यवस्था की मण्डलायुक्त व डीआईजी ने की समीक्षा बैठक

अभियान चलाकर कोचिंग व अस्पतालों के पंजीकरण सहित आगजनी आयामों का करें परीक्षण- मण्डलायुक्त

मण्डल के तीनों जनपदों में बिना परमिट के वाहन नहीं चलने चाहिए

स्कूली वाहनों की शत प्रतिशत कराई जाय फिटनेश, लापरवाही पड़ेगी भारी- मण्डलायुक्त विवेक

आजमगढ़ 27 जून 2026/
मण्डलायुक्त विवेक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक मण्डलीय व जनपदीय संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

सोशल मीडिया पर अफवाहें, गलत सूचनाएं, प्राइवेसी फोटो व वीडियो अपलोड करने या वायरल करने की घटनाओं को मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लेते हुए मण्डल के तीनों पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि आईटी एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करें। तीनों जनपद में पुलिस विभाग से संबंधित लम्बित विवेचनाओं को मण्डलायुक्त ने निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कोचिंग व अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं के दृष्टिगत पूर्व तैयारियों के क्रम में सभी आयामों को मानक अनुसार सुनिश्चित किया जाए। अभियान चलाकर कोचिंग व अस्पतालों के पंजीकरण को चेक करते हुए सभी प्रपत्रों को पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाए।

अवैध परिवहन वाहनों पर मण्डलायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि मण्डल में बिना परमिट के वाहन नहीं चलने चाहिए। मण्डल के तीनों जनपदों में अवशेष 919 स्कूली बसों को संबंधित प्रबन्धक, परिवहन विभाग से फिटनेस कराना सुनिश्चित करें, नहीं तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। परिवहन विभाग द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए।

मण्डलीय कानून व्यवस्था की बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों के ऊपर गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गंभीर सिंह सहित सम्बंधित मण्डलीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।