हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 12.07.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- कप्तानगंजः चोरी के वाहन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
दिनांक 12.07.2025 को वादी मुकदमा विवेकानन्द सिंह पुत्र रमेशचन्द्र सिंह निवासी ग्राम चेवता थाना कप्तानगंज आजमगढ़ ने थाना कप्तानगंज पर लिखित तहरीर दी कि 11.07.2025 को सायं 07 बजे अपनी बाईक से जिसका न0 UP50 BJ 1549 से अपने खेत पर धान की रोपाई के लिए ट्युवेल पर गया था वहाँ से लगभग 30 मिनट बाद वापस सडक पर पहुँचा तो देखा की उसकी बाईक गायब थी घर परिवार को मोटर साईकिल चोरी की सूचना दिया जिस पर उसके घर परिवार व पडोस के लोग तुरन्त खोज बीन करना शुरू किये तो एक व्यक्ति कृपाल गुप्ता की दुकान के बगल मे खाली खेत जहाँ झांडी है वहाँ पर मोटर साईकिल छिपाते हुए दिखा कि सभी लोगो ने मोटर साईकिल व दिख रहे व्यक्ति को पकड़ने के लिये आगे बढे तो वह मोटर साईकिल को छोड़कर भागने लगा कि घर परिवार व गांव के लोगो ने मिलकर उस व्यक्ति को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिये आवेदक द्वारा नामजद तहरीर दिया गया, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 202/2025 धारा- 303(2)/317(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 अमन तिवारी द्वारा की जा रही है व मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त अतुल सिंह S/O स्व0 नागेन्द्र सिंह ग्रा0 चेवता थाना कप्तानगंज के विरूद्ध धारा 303(2)/317(2) /351(3)/352 बीएनएस में प्रचलित है। तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 11.07.2025 को उ0नि0 विद्याशंकर पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त अतुल सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चेवता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को चोरी के वाहन के साथ ग्राम चेवता से समय करीब रात्रि 02.49 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अतुल सिंह पुत्र स्व0 नागेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चेवता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 42 वर्ष
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0- 202/2025 धारा- 303(2)/317(2) /351(3)/352 बीएनएस
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 विद्याशंकर पाण्डेय मय हमराह थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़






