*TV20 NEWS || AZAMGHARH :थाना-मुबारकपुरः- अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
.थाना-मुबारकपुरः- अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 30.07.2025 को वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया कि वादी के नाबालिग पुत्र के साथ 04 अभियुक्तों क्रमशः 1. मुहम्मद अहमद पुत्र बदरूद्दीन निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 2. सलीम पुत्र इम्तियाज निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 3. एक बाल अपचारी 4. अरशद आजमी पुत्र असलम निवासी सईदनगर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 339/2025 धारा 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में एक अन्य अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया इस तरह कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 05.08.2025 को उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित एक बाल अपचारी को इस्लामपुरा से समय करीब को समय करीब 11.45 बजे पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 339/2025 धारा 351(3) बीएनएस व 3 /4(2) पाक्सो एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ






