थाना-कंधरापुरः-युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 21.05.2025 को वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त नवीन कुमार शर्मा पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम उदयगिड़ि थाना खैर जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता शाहिबाबाद मोहल्ला भटोनिया मंगलवाली गली थाना रिंग रोड जनपद गाजियाबाद द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 150/2025 धारा 137(2)/87/351(2)BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 06.08.2025 को उ0नि0 लाल सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नवीन कुमार शर्मा पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम उदयगिड़ि थाना खैर जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता शाहिबाबाद मोहल्ला भटोनिया मंगलवाली गली थाना रिंग रोड जनपद गाजियाबाद को सेहदा अन्डर पास से समय करीब 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0स0 150/2025 धारा 137(2)/87/351(2)BNS थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
01. नवीन कुमार शर्मा पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम उदयगिड़ि थाना खैर जनपद अलीगढ़ वर्तमान पता शाहिबाबाद मोहल्ला भटोनिया मंगलवाली गली थाना रिंग रोड जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01. उ0नि0 लाल सिंह थाना कन्धरापुर आजमगढ़।
02. का0 अखिलेश कुमार थाना कन्धरापुर आजमगढ़।






