दिनाँक 2-8-25 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनाँक 01-8-25 को सुबह करीब 10.00 बजे विपक्षी सेराज पुत्र रियाजु अंसारी मेरी बेटी उम्र 17 वर्ष को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया जब वादिनी विपक्षी के घर पूछने गयी तो उसके पिता रियाजु अंसारी और उसकी माता अफसाना अंसारी मेरे साथ गाली-गलौज करने लगी उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/25 धारा 137(2),87,352 BNS बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 12.08.25 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त सेराज पुत्र रियाजु अंसारी ग्राम बरौना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को मुखबिर खास की सूजना पर जिवली मोड से समय 10.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- सेराज पुत्र रियाजु अंसारी ग्राम बरौना थाना बरदह जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 232/25 धारा 137(2),87 BNS व 3(2)5 SC/ST ACT थाना बरदह जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना बरदह, आजमगढ़
2. का0 ललित सरोज थाना बरदह, आजमगढ़