*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना- बरदहः चोरी की घटना का अनावरण, घर से चोरी गये आभूषण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

.थाना- बरदहः चोरी की घटना का अनावरण, घर से चोरी गये आभूषण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
           दिनांक- 09.06.25 को वादी मुकदमा केदारनाथ प्रजापति पुत्र स्व छांगुर ग्राम जिवली थाना बरदह जिला आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मेरे घर दिनांक -08/09.06.2025 की रात मे घर के अन्दर पीछे शौचालय से चढकर मकान के अन्दर अज्ञात चोरो नें मेरे आलमारी से सोने की चेन चेन, मंगलसुत्र, दो झुमका ,एक-एक तोला का अंगुठी एक झालर टब, दो मीना और एक लाख रुपया नगद चोरी हो गया है,  मैने पास पड़ोस के लोगो को बुलाया तो पता चला की प्रमोद गौंड पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम जिवली थाना बरदह आजमगढ़ का बैंग में रखा दस हजार नगद दो जोड़े पायल, दो मीना, अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया । उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 164/25 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
               दिनांक 15.09.25 को उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त  मोनू पुत्र जयगुन  निवासी ग्राम गोडहरा थाना बरदह आजमगढ़ को चोरी के एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु तथा तीन अदद मीना सफेद धातु का पुराना को जिवली मोड पर मन्दिर के पास मोटसाइकिल के साथ समय सुबह करीब 04.35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
            पूछताछ का विवरण-  चोरी के गहने व मोटरसाइकिल के  बारे में पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 09.06.2025 को रात में मैने तथा हमारे गांव के आशुतोष पुत्र जसवन्त व गोपाल पुत्र रामनेत चौहान ग्राम जिवली थाना बरदह ,आजमगढ मिलकर ग्राम जिवली के दो घरो में से चुराये थे तथा आपस में बांट लिये थे तथा यह मोटरसाइकिल दिनांक 27.02.2025 को भंडारी रेलवे स्टेशन जौनपुर से चुराये थे।  बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए 1.मोनू पुत्र जयगुन 2 .आशुतोष पुत्र जसवन्त निवासीगण ग्राम गोडहरा ,थाना बरदह आजमगढ  3.गोपाल चौहान पुत्र रामनेत चौहान ग्राम जिवली थाना बरदह , जनपद आजमगढ को बतौर अभियुक्त प्रकाश में लाया जाता है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1- मोनू पुत्र जयगुन  निवासी ग्राम गोडहरा थाना बरदह आजमगढ़ ।
बरामदगी का विवरणः-
1- एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु तथा तीन अदद मीना सफेद धातु
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 164/25 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना बरदह जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ0नि0 संजय कुमार थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 रविन्द्र कुमार भारती  थाना बरदह जनपद आजमगढ़
3.आरक्षी पवन कुमार भारती  थाना बरदह जनपद आजमगढ़
4. आरक्षी ललित कुमार सरोज थाना बरदह जनपद आजमगढ़