TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की घटना का सफल अनावरण, चोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
🔹मुर्गी फार्म से टुल्लू मोटर व अन्य सामान चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी गये सामान के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण—
दिनांक 05.05.2026 को वादी द्वारा थाना कन्धरापुर पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि विपक्षी योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्व0 चन्द्रधारी निवासी बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के मुर्गी फार्म से टुल्लू मोटर, हैण्ड पाइप का मुखौटा व हैण्डिल, झटका मशीन, पिलास एवं रिंच चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-105/26 धारा 331(3)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली का नाम प्रकाश में आया।
➡️ गिरफ्तारी का विवरण—
दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्व0 चन्द्रधारी निवासी बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष को सेहदा अंडरपास के नीचे से समय करीब 22:44 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया टुल्लू मोटर, हैण्ड पाइप का मुखौटा व हैण्डिल तथा झटका मशीन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्त—
योगेन्द्र पासवान उर्फ गोगली पुत्र स्व0 चन्द्रधारी निवासी बरईपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष।
➡️ बरामदगी—
1. टुल्लू मोटर
2. हैण्ड पाइप का मुखौटा व हैण्डिल
3. झटका मशीन
➡️ पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0सं0-105/26 धारा 331(3)/305/317(2) बीएनएस थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।
➡️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
1. उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़।