आज़मगढ़ : घर में घुसकर परिवार पर हमला, तोड़फोड़
आजमगढ़। थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम सेमरी निवासी प्रमोद यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 31 मई 2025 को वह रोज़ी-रोटी के सिलसिले में शहर में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान गांव के हरिजन बस्ती के करीब 20-25 लोग उसके घर पर चढ़ आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उसके पुत्र अंगद, प्रताप, पुत्री पूजा और पत्नी बिन्दू को बुरी तरह मारा-पीटा तथा घर में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुँची तो आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस ने 21 लोगों को मुकदमे में नामजद किया।
प्रमोद यादव ने बताया कि इसी बीच विपक्षीगण न्यायालय के जरिए उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा चुके हैं और कुछ नेता राजनीतिक दबाव बनाकर उसे हरिजन बनाम सवर्ण के मामले में फँसाने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष विवेचना कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।






