थाना- सिधारीः दहेज हत्या में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनांक 05.07.2025 को वादी मुकदमा अजीत कुमार पाठक पुत्र श्यामनरायन पाठक सा0 रसूलपुर बरुवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना दिया कि विपक्षी 1. कुलदीप तिवारी, 2. श्यामसुन्दर, 3. संदीप तिवारी पुत्रगण अज्ञात पता ग्राम बसही बन्देदासपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी की बहन एकता तिवारी उम्र करीब 25 को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़िता करना, गाली गुप्ता देना, मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देकर जहर खिलाकर मार दिया गया, के सम्बन्ध में थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 333/2025 धारा- 80/85/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. कुलदीप तिवारी, 2. श्यामसुन्दर, 3. संदीप तिवारी पुत्रगण अज्ञात पता ग्राम बसही बन्देदासपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।
गिरफ्तारी/घटना का अनावरण-
आज दिनांक 16.09.2025 को उ0नि0 संतोष वर्मा मय हमराह द्वारा भदुली ओवरब्रिज पानी की टंकी के पास बह्दग्राम भदुली से अभियुक्त कुलदीप तिवारी पुत्र रामाश्रय तिवारी निवासी बसही बन्देदासपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष को समय 06.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1-कुलदीप तिवारी पुत्र रामाश्रय तिवारी निवासी बसही बन्देदासपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 34 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 333/2025 धारा- 80/85/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 संतोष वर्मा थाना सिधारी आजमगढ़
2. कान्स0 दीवानचन्द थाना सिधारी आजमगढ़
3. कान्स0 प्रभाकर सहाय गुप्ता थाना सिधारी आजमगढ़
4. कान्स0 सतीश बघेल थाना सिधारी आजमगढ़






