*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 24.10.2025, जनपद आजमगढ़*
*अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी द्वारा की गई जनसुनवाई–*
➡️ *अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी* द्वारा *प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी अरूण परासर* के साथ पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
➡️ अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।






