*TV 20 NEWS || AZAMGARH:आजमगढ़ में सोनालिका ट्रैक्टर की किसान गोष्ठी, किसानों को नई तकनीक और ट्रैक्टरों की रेंज की दी जानकारी*

आजमगढ़ में सोनालिका ट्रैक्टर की किसान गोष्ठी, किसानों को नई तकनीक और ट्रैक्टरों की रेंज की दी जानकारी

आजमगढ़। किसानों से सीधे जुड़ने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरफुद्दीनपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के बगल में आकाश दीप सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान और सोनालिका ट्रैक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान किसानों को सोनालिका ट्रैक्टर की आधुनिक तकनीक, अलग-अलग मॉडल और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खास तौर पर सोनालिका DI 55,745 मॉडल को लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम में सेल्स मैनेजर जितेंद्र सिंह, प्रो. रविंद्र कुमार यादव समेत अनुराग पाल, संतोष सिंह, अंगद यादव और अरुण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर सोनालिका ट्रैक्टर के टेरिटरी मैनेजर प्रशांत ने कहा कि सोनालिका का शुरू से ही किसानों के साथ मजबूत संबंध बनाने और उन संबंधों को निभाने पर जोर रहा है। कंपनी घर-घर तक पहुंचकर किसानों से जुड़ने का प्रयास करती है और किसान गोष्ठी इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए किसानों से सीधे संवाद करने, उनकी जरूरतों को समझने और उन्हें ट्रैक्टरों की अलग-अलग रेंज तथा नई तकनीक की जानकारी देने का अवसर मिलता है।

किसान गोष्ठी के दौरान किसानों ने ट्रैक्टरों की विभिन्न रेंज और उनकी खूबियों के बारे में जानकारी ली। सोनालिका ट्रैक्टर की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम किसानों और कंपनी के बीच सीधे संवाद और मजबूत संबंध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया।