*TV20 NEWS || AZAMGHARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर जागरूकता माह–अक्टूबर 2025 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई*

*प्रेस नोट, जनपद आजमगढ़*

*दिनांक: 25 अक्टूबर 2025*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर जागरूकता माह–अक्टूबर 2025 के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

बैठक में साइबर थाना जनपद आजमगढ़ एवं साइबर सेल के अधिकारियों ने पुलिस लाइन सभागार में उपस्थित होकर भाग लिया। साथ ही जनपद के समस्त थानों में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त अधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद कर समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के प्रभावी निस्तारण, आमजन में साइबर जागरूकता बढ़ाने के प्रयास, एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ताकि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

*अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी* द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि आम नागरिकों को निरंतर जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों—जैसे सोशल मीडिया, जनजागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सेमिनार आदि—का अधिकतम उपयोग किया जाए।