*TV 20 NEWS || AZAMGARH :3 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में की गई*
प्रकाशनार्थ,
दिनांक- 3 अक्टूबर 2026 को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक, जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में की गई।
बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा s.i.r.के माध्यम से असंवैधानिक तरीके से मतदाता सूची में वोट जोड़ना व काटने की प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक-2. अक्टूबर 2026 से दिनांक- 8 अक्टूबर 2026 तक व “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” तक ” वोट बचाओ, देश बचाओ” जिला स्तर पर कार्यक्रम रखा गया।
आज की बैठक में तय हुआ कि जिले में दिनांक- 4.10.2026 को विधानसभा स्तर पर पार्टी की बैठक कर भविष्य की रणनीति की तैयारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठित कर जिला स्तर पर आयोजित मार्च की सफलता की योजना बनाई जाएगी।
दिनांक- 5 अक्टूबर,6 अक्टूबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के गठित आईटी सेल के द्वारा की जा रही चोरी के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा।
पार्टी ने फैसला लिया कि दिनांक- 7.10.2026 को पार्टी द्वारा आयोजित मार्च महात्मा गांधी जी की मूर्ति रैदोपुर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैदोपुर, नेहरू हॉल, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, घंटाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी, वहां पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने राष्ट्रगान होगा तथा संविधान की धारा 326 को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा।
असंवैधानिक तरीके से कार्य कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका जाएगा, उक्त कार्यक्रम में पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
बैठक में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, डॉ.संग्राम यादव नफीस अहमद, अखिलेश यादव, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व संसद नंदकिशोर यादव, बर्मन यादव, इं. सुनील यादव,जयराम पटेल, अजीत कुमार राव, डॉ हरिराम यादव,हरिश्चंद्र यादव,सोभनाथ यादव, जगदीश यादव, डॉ धनराज यादव, अशोक यादव, वसीमुद्दीन शेख, राम आसरे चौहान, राज नरायन यादव, शिवसागर यादव, संतोष कुमार गौतम, प्रेमा यादव, श्याम देव चौहान, पप्पू कुमार यादव, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, शिवनारायण सिंह बाबा, कुणाल मौर्य, जोरार खान, सना परवीन, सिंगारी गौतम, सुशील आनंद, शबनम खातून, हंसराज यादव, रणवीर चौहान,जगदीश प्रसाद, भोला यादव कवि, प्रदीप यादव,आनंद यादव, इं.अभिषेक यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।






