*TV20 NEWS || AZAMGHARH : मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक*

*प्रेस विज्ञप्ति, जनपद – आजमगढ़, दिनांक – 25.10.2025*

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक*

➡️ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25.10.2025 को *अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री चिराग जैन* द्वारा *थाना रानी की सराय क्षेत्रान्तर्गत जे.पी.आर. गर्ल्स इण्टर कॉलेज, सेठवल* में छात्राओं, छात्रों एवं अध्यापकगणों के मध्य महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

➡️ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों — जैसे ऑनलाइन ठगी, फेक कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर ब्लैकमेलिंग आदि — से बचाव के उपाय बताए गए।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित छात्राओं को सतर्कता एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

➡️ कार्यक्रम में छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा के मूल मंत्र “सोचें, समझें और साझा करें” का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा समाज में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित व सशक्त बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।