*TV20 NEWS || AZAMGHARH :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पशु चोरी में प्रकाश में आये वांछित/फरार 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार किया घोषित*

*प्रेस-विज्ञप्ति, थाना- तरवाँ*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पशु चोरी में प्रकाश में आये वांछित/फरार 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार किया घोषित*

➡दिनांक 14.10.2025 को वादी महातिम चौहान पुत्र रामजनम चौहान, ग्राम उचहुआ जोलवरिया, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ ने थाना तरवाँ में लिखित तहरीर दी कि दिनांक 13.10.2025, समय लगभग 01:30 बजे रात, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पशु (भैस) चोरी कर ले जाने की घटना हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना तरवां में मु0अ0सं0 275/2025 धारा -303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 रमेश सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
➡विवेचना से अभियुक्तगण 1.वाकिफ पुत्र कलाम निवासी नियाउज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. वहाब पुत्र जब्बार निवासी बेल्हाडीह नन्दौर थाना बखीरा जनपद सन्तकबीरनगर का नाम मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में लाया गया है जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार उनके घर व मिलने वाले सम्बन्धित स्थानों पर दबिश दी जी रही है लेकिन दस्तेयाब नही हो रहे है लगातार फरार चल रहे है।
➡ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक- 25.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा थाना तरवाँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 275/2025 धारा -303(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये *वांछित/फरार अभियुक्तगण 1.वाकिफ पुत्र कलाम निवासी नियाउज थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ 2. वहाब पुत्र जब्बार निवासी बेल्हाडीह नन्दौर थाना बखीरा जनपद सन्तकबीरनगर की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से दोनो अभियुक्तों पर 25 -25 हजार रूपये का नकद पुरस्कार घोषित* किया गया।