एडीजी महोदय जोन वाराणसी, डीआईजी महोदय रेंज आजमगढ़ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 27.10.2025 को साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत छठ पूजा के अवसर पर ब्रह्मस्थान मंदिर, सुंदरपुर, थाना रौनापार में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित नागरिकों को लाउडस्पीकर के माध्यम से साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
➡️श्रद्धालुओं को निम्न बिंदुओं पर जानकारी दी गई –
➡️अपने बैंक अकाउंट, OTP, पासवर्ड, ATM पिन किसी के साथ साझा न करें।
➡️किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें।
➡️साइबर अपराध होने पर तत्काल National Cyber Crime Helpline – 1930 पर कॉल करें या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।





