TV 20 NEWS || AZAMGARH : रोग मुक्त जीवन के लिए गोपालन आवश्यक: गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता

**माननीय गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता जी का दो दिवसीय दौरे में दिनांक 26. 10.25 को जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा स्वागत किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कान्हा गोआश्रय स्थल कटघर लालगंज का रात्रि 8:00 बजे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं वहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे । वहां पर उपस्थित ग्रामीण एवं पशुपालकों को गोपालन के महत्व की जानकारी दी गई। तदोपरांत माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में आयोजित ” *एक शाम अमर बलिदानियों के नाम” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सेवा निवृत सैनिकों को सम्मानित किया गया।
माननीय अध्यक्ष गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 27.10.2025 को सर्किट हाउस सभागार में प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ , उपमुख्यपशु चिकित्सा अधिकारियो, पशु चिकित्सा अधिकारी,गौ सेवा से संबंधित पदाधिकारी, अग्रणी पशुपालकों एवं जैविक खेती करने वाले किसान भाइयों के साथ बैठक की गई। जिसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डेयरी डिपार्टमेंट से प्रोफेसर डॉक्टर गुरु प्रसाद सिंह द्वारा गोवंशों में फीडिंग, ब्रीडिंग एवं मैनेजमेंट तथा इनब्रीडिंग के दुष्प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई । माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा जैविक खेती तथा देसी गायों के पालन पर जोर दिया गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित जागरूक पशुपालक श्री रामदास चौहान अहिरौला एवं श्री शुभम यादव महाराजगंज को सम्मानित किया गया।अध्यक्ष महोदय द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार से मुलाकात कर गो आश्रय स्थलों के सुचारु रूप से संचालन एवं प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई। गो आश्रय स्थलों में बायोगैस प्लांट लगाने हेतु एवं जनपद में सहजन (मोरिंगा) की खेती को बढ़ावा देने के लिए वार्ता किया गया। साथ ही साथ गायों से प्राप्त गोमूत्र ,गोबर एवं उनसे बने उत्पादों से किसान की आय दोगुनी से पांच गुना तक बढ़ाने पर जोर दिया गया ।नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में चयनित लाभार्थियों को चयन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।